Pratahkal-The girl gave her life by Hanging herself
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र ओडाबड़ा गांव में एक 21 वर्षीय युवती अपने घर में दुपट्टे के फंदे से लटकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर मौके कनवा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों के मदद से शव को नीचे उतार कर शव जिला अस्पताल के मोर्चरी में शव का रखवाया। शुक्रवार को मृतक युवती के परिजन मोर्चरी पहुंचे तथा मृतक के पिता लालशंकर पुत्र नाथा डामोर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि पुत्री हेमलता डामोर बुधवार शाम को उदयपुर से घर लौटी थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री के रितिक नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। युवक ने हेमलता से बातचीत करना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर वो तनाव में थी । रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोर्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा तथा मामले की जांच में जुट गई।
Next Story