✕
शिंदे गुट के कई विधायक हमारी पार्टी के संपर्क में
By EditorialPublished on
शिवसेना (उद्धव गुट) (Shivsena UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना के 17-18 विधायक राकांपा नेता अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद से हमारी पार्टी के संपर्क में हैं।

x

मुंबई । शिवसेना (उद्धव गुट) (Shivsena UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना के 17-18 विधायक राकांपा नेता अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद से हमारी पार्टी के संपर्क में हैं।
- उदय सामंत ने राउत के दावे का किया खंडन
राउत ने कहा कि सरकार के पास बहुमत है, फिर भी राकांपा (NCP) का एक बड़ा समूह सरकार में शामिल हुआ। इसका अर्थ है कि शिंदे नीत शिवसेना की अब और कोई जरूरत नहीं है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सरकार में मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने राउत के दावे का खंडन करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे गुट के 13 में से छह विधायक उनके संपर्क में हैं। राउत के सहयोगी और लोकसभा सदस्य विनायक राउत (Vinayak Raut) ने दावा किया कि शिंदे गुट के विधायकों ने बगावत शुरू कर दी है। शिंदे गुट के कुछ विधायक संदेश भेज रहे हैं कि वे मातोश्री से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जो मंत्री बनना चाहते थे, लेकिन नहीं बन सके और जिन्हें अगले मंत्रिमंडल विस्तार में अपनी कुर्सी जाने का खतरा है, वे हमारे संपर्क में हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
