Pratahkal - Udaipur News Update - Traditionally, Hariyali Amavasya fair will be organized
उदयपुर : विश्व प्रसिद्ध हरियाली (World Famous Greenery) अमावस्या मेले का आयोजन पारम्परिक तौर से ही किया जाएगा। इस मेले में इस बार सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 8 फीट का मंच रखा गया है ताकी दूर खड़े मेलार्थी भी इन आयोजनों को देख सकें ।
हरियाली अमावस्या मेले की तैयारी को लेकर सांस्कृतिक समिति की बैठक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बोल्या 17-18 जुलाई को दो दिवसीय पारंपरिक हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) का मेला फतह सागर की पाल व सहेलियों की बाड़ी में आयोजित किया जाएगा। मेले के प्रथम दिन महिला-पुरूष दोनों का प्रवेश रहेगा जब की मेले के दूसरे दिन केवल महिलाओं का ही प्रवेश रहेगा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध रखे जायेंगे। निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव को पत्र लिख मेले के आयोजन को संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। पुलिस प्रशासन के साथ ही निगम द्वारा होम गार्ड जवानों को तैनात किया जाएगा। हरियाली अमावस्या का मेला पारंपरिक मेला है। मेले के मूल स्वरूप में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। मेले में शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण महिला - पुरूषों का भी जमावड़ा रहता है, इसलिए इस मेले को पारंपरिक तौर पर ही आयोजित किया जाएगा। मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पूर्व की भांति ही आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कालबेलिया डांस, घूमर नृत्य, राजस्थानी डांस, 13 ताल, 9 ताल डांस आदि प्रमुख रूप से रहेगा। पश्चिमी संस्कृति केंद्र द्वारा भी इसमें प्रतिवर्ष सहयोग दिया जाता है। बैठक में समिति सदस्य अरविंद जारोली, सोनिका जैन, करणमल जारोली, नेहा कुमावत, माधुरी राठौड़, दीपिका चौधरी आदि उपस्थित रहे।
मंच की ऊंचाई इस वर्ष भी होगी 8 फीट..
समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्य म का मंच इस बार भी 8 फीट ऊंचा रखा जाएगा जिससे दूर-दूर तक मेलार्थी कार्यक्रमों को देख सके।
स्थानीय प्रतिभाओं का सम्मान आज
नगर निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले दीपावली दशहरा मेले के दौरान प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाओ द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाती है। इस पर निगम द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाता है। इसी तरह वर्ष 2019 एवं 2022 में दीपावली मेले में भाग लेने वाले स्थानीय प्रतिभागियों का सम्मान आज शनिवार को सायं 4 बजे नगर निगम दिन दयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को फोन से सूचित कर दिया गया है फिर भी किसी प्रतिभागी को निगम द्वारा सूचना नही प्राप्त हुई है तो भी वह शनिवार सायं 4 बजे दिन दयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आकर अपना सम्मान प्राप्त कर सकते है।
Editorial

Editorial

Next Story