Pratahkal - Udaipur News Update  - Before the elections, all party organizations shouted

उदयपुर : हाईकोर्ट (High Court) बेंच की स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने चुनाव (Election) से पहले आंदोलन का शंखनाद कर दिया। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने आमजन का साथ मांगा और कई संगठनों ने अधिवक्ताओं का हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को उदयपुर के करीब 100 विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने हुंकार भरी है सभी संगठनों ने चुनाव से पूर्व शीघ्र उदयपुर (Udaipur) में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा करने पर ही अपना वोट देने तय किया ।
बार अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया कि मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंक संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना ने कहा कि कई सालों से चल रहे इस आंदोलन को आम जनता आंदोलन बनाने के लिए शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर सर्वदलीय बैठक आहूत की गई, जिसमें उदयपुर के राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन एवं व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी प्रतिनिधियों ने उदयपुर में आंदोलन को तेज करने का शंखनाद किया। समिति के महासचिव रामकृपा शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सरकार इस वाजिब मांग को मान लेना चाहिए। अन्यथा यह आन्दोलन उग्र रूप लेगा। पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने कहा कि वह नीतिगत रूप से इस आंदोलन का समर्थन करते हैं और राज्य सरकार से मांग करते हैं कि राजस्थान सरकार उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करें। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी आदिवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराने का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिनेश श्रीमाली ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए आश्वस्त किया कि वह जब भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तो इस जायज मांग का समर्थन व्यक्त करते हुए उदयपुर में इसकी स्थापना की घोषणा कराने के लिए कहेंगे। भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा उदयपुर की जायज मांग केवल अधिवक्ताओं की नहीं है बल्कि आम जन की मांग है।
पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार को संवेदनशील होकर शीघ्र उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करनी चाहिए। धरना स्थल पर बार एसोसिएशन उदयपुर पूर्व अध्यक्ष भरत कुमार वैष्णव, मनीष शर्मा, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेंद्र दशोरा, महासचिव शिव कुमार उपाध्याय, सचिव चेतन प्रकाश पालीवाल, वित्त सचिव हरीश सेन, पुस्तकालय सचिव राकेश आचार्य, शांतिलाल चपलोत, जिला संघर्ष समिति के संयोजक सतेंद्र पाल सिंह छाबड़ा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, दिनेश मकवाना, मनजीत सिंह, रेखा चुंडावत सहित कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story