✕
4 राज्यों के प्रभारियों का ऐलान
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसी साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए अपने चुनाव (Election) प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने राजस्थान (Rajasthan) में प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है।

x

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसी साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए अपने चुनाव (Election) प्रभारियों की नियुक्त कर दी है।
इसी क्रम में भाजपा ने राजस्थान (Rajasthan) में प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है। उधर, मध्यप्रदेश में भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी है। साथ ही अश्वनी वैष्णव को सहप्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी और तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने राजस्थान में आगामी विधानसभा के लिए प्रल्हाद जोशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया है। बता दें कि विश्नोई हरियाणा के नेता हैं और वह कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। राजस्थान में बिश्नोई समाज का काफी प्रभाव है।
Next Story
Related News
X

