Pratahkal - Jodhpur News Update - Sculpture made of 36 types of junk in Rajasthan's first Waste to Wonder Park Jodhpur; will start next month
जोधपुर : शहर के सुरपुरा बांध के समीप अपने तरह का अनूठा वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार किया जा रहा है। दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर इसमें 10 टन से ज्यादा लोहा लगेगा। जोधपुर (Jodhpur) शहर में अपनी तरह का अनूठा पार्क बनने जा रहा है।
इस पार्क में सारे वेस्ट प्रोडक्ट (Waste Product) और कबाड़ का उपयोग ही किया जाएगा। सुरपुरा बांध के पास बन रहा ये पार्क अब अपने अंतिम चरण में है। यह राजस्थान का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क होगा। इसे दिल्ली और चंडीगढ़ के वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बनाया जा रहा है। पार्क में लगने वाले सभी स्कल्पचर कबाड़ से बनाए जा रहे हैं। जोधपुर के सुरपुरा बांध के पास इस पार्क को आकार दिया जा रहा है। काम अब अंतिम चरण में है। यहां आकर्षक तौर पर स्टैप गार्डन भी बनाया जा रहा है।
10 टन लोहे से 36 आकृतियां :
जोधपुर में बनने वाले इस वेस्ट टू वंडर पार्क में 10 टन लोहे का उपयोग किया जा रहा है। इससे 36 अलग- अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाएंगी। हर स्कल्पचर अनूठा होगा । प्रयोग के तौर पर लोहे के कबाड़ से ऊंट का स्कल्पचर बनाया गया है।
नया टूरिज्म स्पॉट होगा :
सूरपुरा बांध पिछले 2 साल में नए टूरिज्म स्पॉट के रूप में उभरा है। इस बांध पर बोटिंग भी शुरू की गई है। यहां कई वाटर स्पोर्ट्स भी शुरू करवाए जा रहे हैं।
अगले महीने तक पूरा होगा काम :
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सुरपुरा बांध के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने वेस्ट टू वंडर थीम पर बन रहे पार्क का निरीक्षण किया और प्रोग्रेस देखी। उन्होंने पार्क में बचा हुआ काम अगस्त महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पार्क के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है।
Editorial

Editorial

Next Story