✕
जोधपुर-अहमदाबाद - जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन
By EditorialPublished on
राज्यपाल, राजस्थान कलराज मिश्र (Rajasthan Kalraj Mishra) व मुख्यमंत्री, राजस्थान (Rajasthan) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) वर्चुअल माध्यम से समारोह में जुड़े रहें । जोधपुर में आयोजित समारोह में जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।

x

जयपुर : राज्यपाल, राजस्थान कलराज मिश्र (Rajasthan Kalraj Mishra) व मुख्यमंत्री, राजस्थान (Rajasthan) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) वर्चुअल माध्यम से समारोह में जुड़े रहें । जोधपुर में आयोजित समारोह में जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।
जोधपुर (Jodhpur) में आयोजित समारोह में गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों में रेलवे पर अनेकों कार्य हुए हैं जिसमें नई लाइने, दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्य तेजी से किए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्वागत प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस वंदे भारत के संचालन से जोधपुर के निवासियों को अहमदाबाद जाने एक्सप्रेस के लिए तीव्र व सुगम साधन मिलेगा। जिससे इस क्षेत्र के निवासी जो पर्यटन व्यापार और चिकित्सा के लिए अहमदाबाद जाते हैं उनको सहूलियत होगी । साथ ही उन्होंने जोधपुर क्षेत्र में चल रहे रेल कार्यों की प्रगति के बारे में आमजन को अवगत कराया।
विजय शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि जोधपुर - अहमदाबाद वंदे भारत के संचालन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वंदे भारत के संचालन पर जोधपुर स्टेशन पर उपस्थित आमजन में खासा उत्साह था एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इसके साथ ही मार्ग में स्टेशनों पर जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्थानीय निवासियों के साथ किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दिनांक 09.07.23 को जोधपुर-अहमदाबाद ( साबरमती) - जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
राज्यपाल ने समारोह में वर्चुअल भाग लिया
जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। उदयपुर से राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी वर्चुअल इस समारोह में भाग लिया। राज्यपाल ने समारोह के बाद कहा कि वन्दे भारत की यह शुरुआत महती है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ट्रेनों की शुरुआत के साथ देश में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
