Pratahkal - Entrainment News Update - Karthik's film Satyaprem Ki Katha reached close to 100 crores
कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) स्टारर सत्यप्रेम की कथा (Story Of T-rue Love) ने 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस रोमांटिक फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। सात दिनों तक कार्तिक कियारा की फिल्म का बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बोलबाला रहा लेकिन आठवें दिन गुरुवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। कार्तिक- कियारा की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचा रही है। भूल-भुलैया 2 के बाद इस जोड़ी को एक बार फिर से ऑडियंस 'सत्यप्रेम की कथा' में देख रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 9 करोड़ से शानदार ओपनिंग करने वाली समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सात दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, आठवें दिन यानी कि गुरुवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सत्यप्रेम की कथा का पहला वीकेंड जबरदस्त था । वीकेंड पर इस फिल्म ने सिंगल डे पर 12 से 13 करोड़ की कमाई की। वर्किंग डेज पर भी कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी की फिल्म का रुतबा बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुआ और इस फिल्म ने पांचवें दिन 4 करोड़ और सातवें दिन लगभग 3.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया। लेकिन आठवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को इस फिल्म ने सिंगल पर महज 2.7 करोड का बॉक्स ऑफिस पर कारोबार किया।
Editorial

Editorial

Next Story