✕
मेहता नालासोपारा युवक परिषद् अध्यक्ष
By EditorialPublished on
तेरापंथ युवक परिषद् नालासोपारा (Terapanth Yuvak Parishad Nalasopara ) की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र सभा मंत्री पारस बापना ने किया। विजय गीत का संगान कमलेश खाब्या, मुकेश मेहता, जितेश हिरण ने किया।

x

मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद् नालासोपारा (Terapanth Yuvak Parishad Nalasopara ) की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र सभा मंत्री पारस बापना ने किया। विजय गीत का संगान कमलेश खाब्या, मुकेश मेहता, जितेश हिरण ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेहता ने किया। परिषद् अध्यक्ष किशन कोठारी ने स्वागत किया। मंत्री दिनेश धाकड़ ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। महिला मंडल संयोजिका वनीता सोलंकी व जितेश हिरण ने विचार रखे। सभा संरक्षक मिश्रीमल चोरड़िया की उपस्थिति रही।
इसके बाद चुनाव अधिकारी मदन कोठारी, प्रकाश कोठारी, अशोक सोलंकी ने प्रक्रिया प्रारम्भ की। अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम आये, जिसमें आपसी सहमति के बाद मुकेश मेहता को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मेहता ने कहा कि मुंबई चातुर्मास का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर आध्यात्मिक गंगा में स्नान करने की कोशिश करेंगे। तत्पश्चात किशोर मंडल का गठन हुआ जिसमें विदित ढालावत को पुनः संयोजक नियुक्त किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
