Pratahkal-Daughters gave shoulder to Dadhich's bier
फतहनगर (प्रातः काल संवाददाता) । चंगेड़ी निवासी लोकेश दाधीच की अर्थी को पुत्रियों ने कंधा देकर मोक्षधाम पहुंचाया। रोडवेज में परिचालक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक प्रतिनिधि लोकेश दाधीच का गुरुवार को निधन (Death) हो गया था। आज अंतिम संस्कार किया गया। दाधीच की दोनों पुत्रियों जयश्री एवं पूजा ने पिता की अर्थी को मोक्षधाम तक कंधा दिया। भाईयों की पुत्रियों ने भी इसमें सहयोग किया। अंतिम यात्रा में बड़ी तादाद में गांव के ग्रामीणों के अलावा अन्य स्थानों से आए लोग शामिल हुए। मावली निधायक धर्मनारायण जोशी, व्यापार मण्डल फतहनगर के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत, पार्षद समेत कई प्रमुख लोगों ने अंतिम संस्कार में शिरकत कर दाधीच को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Editorial

Editorial

Next Story