Pratahkal-2 stolen bikes recovered, Accused Arrested
निम्बाहेडा (प्रातः काल संवाददाता)। कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी स्थित मकान के बाहर मोटर साईकिल खड़ी कर युवक खाना खाने गया। वापस लौटा तो मोटर साईकिल निर्धारित गायब थी। पुलिस ने अनुसंधान में एक अभियुक्त से दो मोटर साईकिलें जब्त कर गिरफ्तार (Arrested) किया। थानाधिकारी फूलचन्द्र टेलर ने बताया कि 4 जुलाई को प्रार्थी विक्रम राव तावडे पिता दिनकरराव जाति मराठा उम्र 38 ने रिपोर्ट दी थी। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ राजन दुष्यन्त के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी शराफत खान पिता मुबारिक खान निवासी तेजाजी चौक भीलवाडा हॉल मुकाम दरगाह के पास, ईषाकाबाद निम्बाहेडा के कब्जे से मोटर साईकिल को जब्त किया। अभियुक्त से थाना सर्कल से चोरी हुए प्रकरणो के माल मशुरूका के सम्बन्ध मे गहन अनुसंधान कर एक अन्य मोटर साईकिल बरामद की है।
Editorial

Editorial

Next Story