✕
महिला को निर्वस्त्र एवं मारपीट का वीडियो वायरल करने में 6 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की बेकरिया थाना पुलिस (Thana Police) ने एक विधवा का एक युवक (Youth) के साथ अवैध संबंधों की आशंका पर उसकी दुकान पर जाकर उसके साथ मारपीट (Fight) कर उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) करने में पुलिस ने दो पुरूषा और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

x

उदयपुर : जिले की बेकरिया थाना पुलिस (Thana Police) ने एक विधवा का एक युवक (Youth) के साथ अवैध संबंधों की आशंका पर उसकी दुकान पर जाकर उसके साथ मारपीट (Fight) कर उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) करने में पुलिस ने दो पुरूषा और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी महिला और उसके भाई व भाभी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि | देवला के तरावला गांव की रहने वाली एक महिला देवला बस स्टैंड पर सिलाई का काम करती हैं और करीब 1 वर्ष पूर्व उसके पति की भी मौत हो गई। पाली के नाणा गांव की एक महिला को शंका थी कि इस विधवा महिला के उसके पति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस आशंका पर एक दर्जन से अधिक महिलाएं देवला स्थित उसकी दुकान पर पहुंची और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके सिर के बाल काट दिए । इसके बाद उसे नग्न कर बीच बाजार में उसका जुलूस निकाला। मारपीट करने वाली महिलाएं यहीं नहीं रूकी और उन्होंने इस पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची भी लगा दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनको भी डरा धमका कर भगा दिया। कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर गए और मौका-मुआयना कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
इस पर मामला दर्ज कर इस प्रकरण में थानाधिकारी के नेतृत्व में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया था, जिसमें वह मुख्य आरोपी महिला भी थी जिसे अपने पति के साथ अवैध संबंधों की शंका थी। मामले में जांच के पुलिस टीम ने जांच करते हुए नाना पाली क्षेत्र में तलाश कर वीडियो वायरल करने वाले सहित 6 आरोपी भवानी उर्फ फिरोज पुत्र समा, हितेश पुत्र दिनेश, एकली पुत्री भंवरलाल पत्नी सुरेश, मोहनी बाई पत्नी समा, गजरी पत्नी भवानी उर्फ फिरोज निवासी नाड़िया कोयलवाव नाना पाली व कमला पत्नी भीखा राम निवासी गोर्वधनपुरा नाना पाली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
