Pratahkal - News Update - BJYM submitted memorandum regarding illegal mining
भुसावर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party Youth Front) के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने अवैध खनन को रूकवाने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांगो को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रौकी पथैना ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र में स्थित कालिया बाबा पहाड पर अवैध खनन और अवैध विस्फोटों को बंद किए जाने, अवैध क्रशरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही अमल में लाने की मांग की गई है। इन मांगो पर कार्रवाही नही होने की दृष्टि में आगामी सात दिवस पश्चात गॉव पथैना के बिहारी जी मन्दिर पर आमरण अनशन अनिश्चितकालीन करने की भी उनके द्वारा बात कही गयी है। इस मौके पर नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय, पूर्व सरपंच पुत्र बृजेश मीणा सलैमपुर खुर्द, बबलू गुर्जर कंचनपुरा सहित युवा मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story