Pratahkal - Keep the house away from fungus and moisture in rainy season
बारिश (Rain) के मौसम (Season) में वातावरण बहुत सुंदर लगता है। चारों ओर हरियाली नजर आती है। गीली मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू के साथ गर्मागर्म पकौड़ों का भी अपना अलग मजा है, लेकिन थोड़ी सी अनदेखी इस मौसम का सारा मजा खराब कर देती है। आसपास में पानी भरने से घर में सीलन आने लगती है। लीक छतें, नम अलमारी, कपड़ों में सीलन की दुर्गंध आना, दीवारों पर गीले पैच, लकड़ी के फर्नीचर एवं दरवाजों का नम होना आदि समस्याएं परेशान करने लगती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी रखकर आप घर को सीलन मुक्त बनाने के साथ ही मौसम का आनंद बढ़ा सकती हैं।
कपड़ों का श बनाए रखना जरूरी
वातावरण में नमी बढ़ने से कपड़ों पर फंगस लगने का जोखिम भी बढ़ जाता है । खासकर घने फर वाले रग्स और भारी वेलवेट के पदों पर फंगस जल्दी लगती है । भारी पर्दों की जगह हल्के पर्दों को बदलें । पदों को ड्राई रखने के लिए वैक्यूम एवं लिनन स्प्रे का प्रयोग करें।
रेनप्रूफ हों खिड़कियां और दरवाजे
मेटल फ्रेम के दरवाजे और खिड़कियों को पेंट कर लें। इससे जंग नहीं लगेगी। लकड़ी के फ्रेम लगे हैं और बारिश में वे फूले नहीं, इसके लिए सैंडपेपर का उपयोग किया जा सकता है। मुख्य दरवाजों एवं बालकनी में रबड़ गास्केट का प्रयोग करें, इससे बारिश का पानी घर में नहीं आएगा।
दीवारों को फंगल ग्रोथ से बचाएं
दीवारों पर कोई दरार है तो उसे रिपेयर कर लें। इससे आप दीवारों पर फंगल ग्रोथ को रोक सकते हैं। देखा जाए तो दीवारों पर फंगल ग्रोथ के कारण घर में गंध आने लगती है । दीवार पर आपको किसी भी तरह पैच दिखे तो पानी और ब्लीच के मिश्रण से उस जगह को साफ कर लें। इस मौसम में घर का लेआउट अवश्य बदल लें। दीवारों और फर्नीचर के बीच थोड़ी जगह छोड़ दें, ताकि दीवार की नमी फर्नीचर को नुकसान न पहुंचाए। सोफा, टी-टेबल आदि को ऐसे कमरे में शिफ्ट करें, जो हवादार हो और जहां पर्याप्त धूप आती हो।
लकड़ी के फर्नीचर की करें सार-संभाल
लकड़ी नमी को बहुत तेजी से अवशोषित करती है। यदि लकड़ी के फर्नीचर में दरारें हैं तो इनमें दीमक लगने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए लकड़ी के फर्नीचर पर वाटर रेजिस्टेंट सीलेंट या पॉलिश का एक कोट अवश्य लगाना चाहिए। इसकी उम्र बढ़ जाएगी।
कारपेट्स हटा दें
बारिश में कारपेट और रग्स को रोल करके सुरक्षित और सूखे स्थान पर रख दें। यह छोटा-सा बदलाव उनको गीला और गंदा होने से बचाएगा । यदि कारपेट्स और रग्स को हटा नहीं सकती तो रोजाना वैक्यूम क्लीनर से साफ करना न भूलें। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे।
नमी को मेंटेन करें
नमी को नियंत्रित करने के लिए घर में वेंटिलेशन अच्छा रखें। घर में से अतिरिक्त नमी को हटाने के लिए एग्जॉस्ट फैन या डिह्यूमिडिफायर का उपयोग करें। बांस की तरह नमी को अवशोषित करने वाले पौधों से घर की सजावट की जा सकती है।
Editorial

Editorial

Next Story