✕
युवाचार्य ने किया मंगल प्रवेश, पुष्प वर्षा से किया स्वागत
By EditorialPublished on
सनातन धर्म चातुर्मास सेवा समिति जोधपुर (Jodhpur) के तत्वावधान में गांधी मैदान में श्रावणमासीय कथा व चातुर्मास महोत्सव को लेकर युवाचार्य स्वामी अभयदास ने मंगलवार को नगर प्रवेश किया, जिनका जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । कथावाचक युवाचार्य अभयदास ने गोल बिल्डिंग स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंच पूजा कर चातुर्मास कार्यक्रम की शुरुआत की।

जोधपुर : सनातन धर्म चातुर्मास सेवा समिति जोधपुर (Jodhpur) के तत्वावधान में गांधी मैदान में श्रावणमासीय कथा व चातुर्मास महोत्सव को लेकर युवाचार्य स्वामी अभयदास ने मंगलवार को नगर प्रवेश किया, जिनका जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । कथावाचक युवाचार्य अभयदास ने गोल बिल्डिंग स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंच पूजा कर चातुर्मास कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गोल बिल्डिंग से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो सरदारपुरा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा सत्संग भवन पहुंची। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न व्यापारिक संगठनों, शहरवासियों और महिला मंडल की ओर से स्वागत किया गया। सत्संग भवन पहुंचकर राम दरबार की पूजा अर्चना की। इसके बाद कथा स्थल गांधी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने राधा कृष्ण और रामदेव जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। रविवार को बच्चों के लिए संस्कार शिविरदेश की नई पीढ़ी को संस्कारों, भारतीय सभ्यता व संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए प्रत्येक रविवार को संस्कार शिविर का आयोजित किया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे से बच्चों को गीता के श्लोक का उच्चारण करवाया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X


