✕
जेएनवीयू में अब पढ़ाई सेमेस्टर के हिसाब से
By EditorialPublished on
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (Jai Narayan Vyas University) की सिंडीकेट बैठक बुधवार को कुलपति के एल श्रीवास्तव (L Srivastava) की अध्यक्षता में हुई। जेएनवीयू की एकेडमिक काउंसिल ने जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मुहर लगा दी थी उसे सिंडिकेट ने भी पास कर दिया है।

x

जोधपुर : जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (Jai Narayan Vyas University) की सिंडीकेट बैठक बुधवार को कुलपति के एल श्रीवास्तव (L Srivastava) की अध्यक्षता में हुई। जेएनवीयू की एकेडमिक काउंसिल ने जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मुहर लगा दी थी उसे सिंडिकेट ने भी पास कर दिया है। यानी अब विश्वविद्यालय में पढ़ाई सेमेस्टर के हिसाब से होगी। पहले वार्षिक स्तर पर परीक्षाएं ली जाती थी । यह राजस्थान की पहली यूनिवर्सिटी होगी जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अपने पाठ्यक्रम को बदला है। इसी सिंडीकेट बैठक में इसी साल के लिए न्यू एजुकेशन पॉलिसी के हिसाब से सिलेबस भी फाइनल कर दिया गया है।
संविदा कर्मी होंगे नियमित
यूनिवर्सिटी (University) के ऐसे संविदा कर्मी जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक जंग लड़ी और वहां से जीत गए थे लेकिन उसके बावजूद सरकार इनको नियमित नहीं कर रही थी। बुधवार को ही सिंडीकेट बैठक में ऐसे 109 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की हरी झंडी दी गई है। साथ ही 80 और ऐसे संविदा कर्मी भी नियमित करने के लिए सरकार को भेजे जाएंगे।
दो नए शोध केंद्र भी मिले
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) की पालना में ही यूनिवर्सिटी में दो नए शोध केंद्र खोले जाएंगे। इसमें एक वीर तेजाजी शोध केंद्र और दूसरा सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार शोध केंद्र शामिल है। इसमें एजुकेशन के साथ-साथ कल्चरल डेवलपमेंट भी होगा।
कर्मचारी हितों को भी रखा ध्यान
सिंडीकेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए सरकार को सहमति पत्र भेजने का अनुमोदन किया गया। साथी ऐसे कर्मचारी जिनको रिटायरमेंट के बाद भी किसी कारणवश भुगतान नहीं मिल पाता उनके मामले भी जल्द निपटाने के प्रस्ताव पारित किए गए। विश्वविद्यालय के ही एक दिवंगत कर्मचारी श्रावण के 17 साल के पुत्र को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती थी । जिसे सिंडिकेट में पास कर उसे नौकरी के लिए पात्र माना ।
सोमानी कॉलेज को स्थाई एफिलिएशन
सिंडीकेट बैठक में ओंकारमल सोमानी कॉलेज को स्थाई रूप से यूनिवर्सिटी का एफीलिएशन दिया गया है। इसके साथ ही वीवी जॉन के नाम से नए सभागार का नामकरण भी किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
