✕
पंचारिया के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
By EditorialPublished on
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन (Rajasthan High Court Advocate Association) सीनियर एडवोकेट्स नारायणलाल पंचारिया को भाजपा (BJP) प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। एसोसिएशन के महासचिव गिरधर सिंह भाटी ने बताया कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। राजस्थान एडवोकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता नारायणलाल पंचारिया को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूरे वकील समुदाय में हर्ष एवं खुशी की लहर हैं ।

x

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन (Rajasthan High Court Advocate Association) सीनियर एडवोकेट्स नारायणलाल पंचारिया को भाजपा (BJP) प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। एसोसिएशन के महासचिव गिरधर सिंह भाटी ने बताया कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। राजस्थान एडवोकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता नारायणलाल पंचारिया को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूरे वकील समुदाय में हर्ष एवं खुशी की लहर हैं ।
उन्होंने कहा कि पंचारिया ने पूर्व में अपने राज्यसभा सांसद के कार्यकाल के दौरान एडवोकेट एसोसिएशन को अपनी सांसद निधि से राशि स्वीकृत की थी। इस पद पर सम्मानित करने से पूरे प्रदेश में वकील समुदाय का मान एवं सम्मान बढ़ा हैं। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, उपाध्यक्ष गोकुलेश बोहरा, महासचिव गिरधरसिंह भाटी, सह सचिव दीपक थानवी, पुस्तकालय सचिव माया गहलोत, कोषाध्यक्ष देवाराम चौधरी, धनराज वैष्णव, प्रहलादसिंह भाटी, गोविन्द जोशी, महेन्द्र छंगाणी, पंकज अवस्थी, दिनेश शर्मा, शंकरलाल सिनावडिया, इन्द्रराज चौधरी, ओमप्रकाश बूब, नंदकिशोर मेहता, कमलसिंह राठौड़ सुरेश जोशी, विक्रमसिंह, अंजीत दैयया, शेरसिंह राठौड, शौभागसिंह राठौड़ सहित अनेक अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता उपस्थित थे ।

Editorial
Next Story
Related News
X
