✕
दूरदर्शन केंद्र जयपुर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
By EditorialPublished on
राजभाषा नियमों (Official Language Rules) की जानकारी एवं राजभाषा का सरकारी संगठनों में प्रभावी क्रियान्वयन नामक विषय पर दूरदर्शन केंद्र जयपुर (Doordarshan Kendra Jaipur) में हिंदी कार्यशाला (Hindi Workshop) का आयोजन दिनांक 5 जुलाई 2023 को किया गया।

x

जयपुर : राजभाषा नियमों (Official Language Rules) की जानकारी एवं राजभाषा का सरकारी संगठनों में प्रभावी क्रियान्वयन नामक विषय पर दूरदर्शन केंद्र जयपुर (Doordarshan Kendra Jaipur) में हिंदी कार्यशाला (Hindi Workshop) का आयोजन दिनांक 5 जुलाई 2023 को किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के राजभाषा प्रभारी अतुल कुमार अग्निहोत्री ने भाग लिया। अग्निहोत्री ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए राजभाषा नियमों एवं अधिनियमों की जानकारी साझा की। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधित सुझाव दिए । कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्र अध्यक्ष एवं उप महानिदेशक अभियांत्रिकी सतीश देपाल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रमुख लक्ष्मण दास व्यास, समाचार प्रमुख मंजू मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी एच. पी. मीणा, रणजीत मीणा, निलेश खंडेलवाल, राजभाषा अधिकारी पी. एन. त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी सीमा विजय, कार्यक्रम अधिकारी मनोज तिवारी, राजकिशोर सक्सेना समेत केंद्र के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला के अंत में राजभाषा अधिकारी पी. एन. त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का सफल संचालन प्रोड्यूसर वीरेंद्र कुमार परिहार ने किया।
Next Story
Related News
X

