Pratahkal - Entertainment News Update - Prabhas - Shruti starrer 'Salar' teaser will come today

फिल्म 'केजीएफ' (KGF) के बाद डायरेक्टर प्रशांत नील (Director Prashant Neel) अपनी एक्शन एडवेंचर फिल्म (Adventure Movie) 'सालार' की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में 'सालार' के मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर और रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म का टीजर इस माह 6 जुलाई को आएगा। वहीं, यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास की टक्कर जगपति बाबू से होती हुई दिखेगी। विलन के रूप में उनके खतरनाक लुक को मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं।

Updated On
Editorial

Editorial

Next Story