✕
अलास्का जहाज यात्रा 26 : नीले-दुधिया पहाड़ों की श्रृंखला ने मन मोह लिया
By EditorialPublished on
जहाज की गति और कम हो गई, ग्लेशियर नजदीक आता गया। अचानक नीरवता छा गई, पार्श्व से कुछ गिरने टूटने सी आवाजें सुनाई देने लगीं। ग्लेशियर के एकदम पास पहुँचने के बाद जहाज का ईन्जन शायद बन्द कर दिया गया था इसलिये एकदम शांति सी हो गई थी। हमारे सामने दुधिया नीले पहाड़ों की श्रृंखला थी, इधर से उधर जहां नजरें घुमाओ नीले सफेद बर्फ की विशाल राशि दिखाई दे रही थी। जिस समुद्र में हमारा जहाज खड़ा था वही इस विशाल हिमराशि की परिणिती थी, अन्तत: उसे इसी जल राशि में विलिन होना था।

x

Next Story
Related News
X

