✕
ट्रैक्टर खरीदकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
दोवड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी (Fraud) के मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने आरोपी को भीलवाड़ा से पकड़ा है। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दोवड़ा थानाधिकारी ने बताया कि लोकवर्धन सिंह पुत्र भोपाल सिंह राजपूत निवासी पाडलाथुर ने मामला दर्ज कराया था।

x

डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता) । दोवड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी (Fraud) के मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने आरोपी को भीलवाड़ा से पकड़ा है। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दोवड़ा थानाधिकारी ने बताया कि लोकवर्धन सिंह पुत्र भोपाल सिंह राजपूत निवासी पाडलाथुर ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में लोकवर्धन सिंह ने बताया कि वसीम खां निवासी भीलवाड़ा उसके पिता की परिचित हैं। इस वजह से वह उसे जानता था। आरोपी वसीम खां ने उसे फोन कर ट्रैक्टर बेचने की बात पूछी। परिवार में ही ट्रैक्टर खरीदने की बात कही। वहीं पैसे की भी जवाबदारी लेने की बात कही । मोहम्मद इकबाल पर विश्वास कर 29 जनवरी 2022 को ट्रैक्टर का सौदा कर दिया। ट्रैक्टर की बकाया किस्त मोहमद इकबाल निवासी बीगोद भीलवाड़ा ने भरना तय किया था। एक दिन फाइनेंस कंपनी का उस पर फोन आया, जिस पर उसने आरोपी को फोन किया, लेकिन आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। इस पर वसीम से बात की तो उसने पैसे दिलाने का भरोसा दिलाया, लेकिन दोनों ने फोन उठाने बंद कर दिए और पैसे भी नहीं दिए। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी वसीम खां पुत्र अब्दुल हकीम निवासी नई आबादी कोटा रोड बीगोद भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद इकबाल की तलाश शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
