✕
चंदन तस्कर के घर पर दबिश, 110 किलो चंदन लकड़ी बरामद
By EditorialPublished on
शहर की धानमडी और डीएसटी टीम (DST Team) ने कारवाड़ी में एक मकान दबिश देकर मकान से दबिश देकर घर से 110 किलो चंदन की लकड़ियां और 13.500 किलोचंदन का बुरादा जब्त किया है। इस दौरान घर से आरोपी फरार हो गए और एक नाबालिग बच्चे को डिटेन किया है।
उदयपुर : शहर की धानमडी और डीएसटी टीम (DST Team) ने कारवाड़ी में एक मकान दबिश देकर मकान से दबिश देकर घर से 110 किलो चंदन की लकड़ियां और 13.500 किलोचंदन का बुरादा जब्त किया है। इस दौरान घर से आरोपी फरार हो गए और एक नाबालिग बच्चे को डिटेन किया है।
शहर में विभिन्न स्थानों से चंदन पेड़ (Sandalwood Tree) काट कर चुरा ले जाने की बढ़ती वारदातों पर अंकुश के लिए पुलिस अधीक्षक भूवन भूषण यादव ने स्पेशल टीम को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर में डीएसटी टीम प्रभारी दिलिपसिंह झाला के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल विक्रम सिंह, सुखदेव, धर्मवीर सिंह, मनमोहन, योगेश, धर्मेंद्र, प्रहलाद पाटीदार, कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, करतार सिंह, रविन्द्र, सीताराम, रामनिवास, डालचंद, फिरोज की टीम ने कारवाड़ी में स्थित एक मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर मकान मालिक दिलावर खां और इसका चाचा अकरम खां फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके की तलाशी ली तो मौके से अवैध 110 किलो चंदन पेड़ एवं 13.500 ग्राम बुरा बरामद किया। बरामद माल कि बाजार कीमत करीब 12 लाख रूपये से अधिक की बताई जाती है। दबिश के दौरान मौके पर मिले एक नाबालिग डिटेन किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X


