✕
90 मीटर का कोई दबाव नहीं, फिटनेस व मेंटल हेल्थ पर फोकस: चौपडा
By EditorialPublished on
पिछले सप्ताह लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले ओलंपिक चैंपियन (Olympic Champion) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने कहा कि ने अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर फोकस रहेगा लेकिन 90 मीटर की बाधा पार करने का कोई दबाव नहीं है।

पिछले सप्ताह लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले ओलंपिक चैंपियन (Olympic Champion) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने कहा कि ने अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर फोकस रहेगा लेकिन 90 मीटर की बाधा पार करने का कोई दबाव नहीं है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तीन स्पर्धाओं में भाग नहीं लेने वाले चोपड़ा ने डायमंड लीग के लुसाने चरण में वापसी करते हुए पिछले सप्ताह 87.66 मीटर की दूरी के साथ लगातार दूसरी बार शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज ने कहा, मैं तकनीक में बदलाव नहीं करता क्योंकि मेरा शरीर उसके अनुरूप ढल चुका होता है। सुधार की कोशिश लगातार करता हूं बाकी तो सारा माइंड गेम है।
Next Story
Related News
X



