✕
दुकान से नकदी चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस (Pratapnagar Police Station) ने एक सूनी दुकान (Shop) का गल्ला तोड़कर 25 हजार रुपए चुराने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट (Production Warrant) से गिरफ्तार (Arrested) किया। पुलिस के अनुसार रवि पुत्र श्यामलाल भट्ट निवासी हिता भींडर ने 14 जून को रिपोर्ट दी थी कि उसकी पेसिफिक विश्वविद्यालय के सामने मातेश्वरी बिल्डिंग मेटेरियल नाम से दुकान है।

x
उदयपुर : शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस (Pratapnagar Police Station) ने एक सूनी दुकान (Shop) का गल्ला तोड़कर 25 हजार रुपए चुराने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट (Production Warrant) से गिरफ्तार (Arrested) किया। पुलिस के अनुसार रवि पुत्र श्यामलाल भट्ट निवासी हिता भींडर ने 14 जून को रिपोर्ट दी थी कि उसकी पेसिफिक विश्वविद्यालय के सामने मातेश्वरी बिल्डिंग मेटेरियल नाम से दुकान है। वह दोपहर 3 बजे दुकान के उपर कमरे में किसी काम से गया था। इस दौरान दुकान पर कोई नहीं था। वापस लौटा तो दुकान का गल्ला टूटा हुआ था और उसमें से 25 हजार रुपए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज चैक की तो पता चला कि एक बाइक पर दो बदमाश आए और दुकान में घुस कर पेचकच की सहायता से काउंटर का लॉक तोड़ा और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपी हिरणमगरी में एक सूनी दुकान में चोरी के ही मामले में जेल में बंद है। इस पर मोहम्मद वाजिद पुत्र अहमद खान निवासी दीवानशाह कॉलोनी, किशनपोल और आबिद शाह पुत्र लियाकत शाह निवासी गौसिया कॉलोनी किशनपोल को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी किए रुपए नशा करने में खर्च कर दिए। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
