✕
करंट से एक की मौत, सदमे से बड़ा भाई भी मरा
By EditorialPublished on
जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में खेत पर मोटर चालू करने गए एक की मौत (Death) हो गई, जब शव को घर पर लाया गया तो इस सदमें बड़े भाई क्की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसा लसाडिया के बेडासोटा निवासी हुड़ा (53) पुत्र अमरा मीणा लंबे समय से अस्थमा से पीडित था।

उदयपुर : जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में खेत पर मोटर चालू करने गए एक की मौत (Death) हो गई, जब शव को घर पर लाया गया तो इस सदमें बड़े भाई क्की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसा लसाडिया के बेडासोटा निवासी हुड़ा (53) पुत्र अमरा मीणा लंबे समय से अस्थमा से पीडित था। छोटे भाई लखमा मीणा (50) की कुएं पर करंट लगने से मौत हो गई। लखमा कुएं पर मोटर मोटर चालू करने गया था। तभी करंट लग गया। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। इसकी सूचना हुडा मीणा को मिली। वो इस दुख को सहन नहीं कर पाए। महज तीन घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया ।
Next Story
Related News
X



