Pratahkal - News Update - Guru Purnima Festival celebrated in Gatodji
मुंबई : श्रीगातोड़ धाम सेमारी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव (Guru Purnima Festival) पीठाधीश्वर संत फलाहारी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। प्रातः मां आशापुरा माताजी एवं गातौड़जी (Gatodji) बावजी की आरती की गई। मंदिर प्रमुख ललित दर्जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर देश के कई राज्यों से लोगों ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि में भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर भक्तगणों ने जमकर नृत्य किये। भजन संध्या भोर तक चली। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story