Pratahkal - News Update - Arrested for selling fake gold ornaments to a jeweler

मुंबई : जूलर को नकली जूलरी बेचनेवाले नरेंद्र नंदलाल माहेश्वरी (53) नामक आरोपी (Accused) को विनोबा भावे नगर पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। नरेंद्र के खिलाफ दहिसर, बांद्रा और कुलाबा पुलिस स्टेशन में और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुर्ला इलाके में शुभम राजेश जैन (26) की जूलरी की दुकान है। जैन का सोने की खरीदी-बिक्री का कारोबार है। आरोपी नरेंद्र और उसके सहयोगी ने एक जुलाई को दोपहर 3 बजे जैन की दुकान में पहुंचकर नकली स्वर्णाभूषण असली के तौर पर पेश किये और इसके बदले में रुपये लेकर दोनों आरोपी फरार हो गये। शुभम जैन को जब पता चला कि यह स्वर्णाभूषण नकली सोने के हैं तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नरेंद्र माहेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी को पुलिस तलाश रही है।
Next Story