✕
मेवाड़ महिला मंडल का समागम 8 को
By EditorialPublished on
गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर मेवाड़ भवन (Mewar Bhawan) गोरेगांव में मेवाड़ महिला मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 8 जून को भायंदर में सत्य साधना मसा के सानिध्य में होने वाले समागम की तैयारी की गई। मीनाक्षी मेहता व मोनिका बनवट के मंगलाचरण से शुरुआत हुई।

x
मुंबई : गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर मेवाड़ भवन (Mewar Bhawan) गोरेगांव में मेवाड़ महिला मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 8 जून को भायंदर में सत्य साधना मसा के सानिध्य में होने वाले समागम की तैयारी की गई। मीनाक्षी मेहता व मोनिका बनवट के मंगलाचरण से शुरुआत हुई। अध्यक्ष कंचन एस सिंघवी व महामंत्री कंचन एल सिंघवी के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम में सभी उपसंघों के सदस्य शामिल होंगे। प्रारूप प्रमुख ललिता सोनी ने सामने रखा। कार्यकारी प्रमुख लाजवंती बडाला ने गुरु पूर्णिमा पर पचक्खआण करवाए। संस्कार टीम की सुरेखा मादरेचा ने ऑनलाइन सामायिक, प्रतिक्रमण क्लासेज़ की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया, कार्यकारी संरक्षक बेबीबेन डागलिया, उपप्रमुख अंजना तातेड़, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, उपप्रमुख कांता सिसोदिया, उपाध्यक्ष उगमबेन परमार, कमला बडाला, सरोज पगारिया, कंकू सुराना, रेखा मेहता, लीला बोहरा, लीला खरवड़, लीला सांखला, प्रेमा सिंघवी, हेमा सिंघवी, चंचल तातेड़ आदि की उपस्थिति रही। संचालन महामंत्री कंचन एल सिंघवी ने किया।
Next Story
Related News
X

