✕
मूंगफली की स्पेशल चटनी
By EditorialPublished on
ज्यादातर फ्राई खाने के आइटम जैसे- आलू के पकौड़े, मिक्स पकौड़े, प्याज के पकौड़, कॉर्न और पालक के पकौड़े इत्यादि खाते हैं। ऐसे में इन पकौड़ों के साथ हर दिए एक जैसी हरी चटनी ही घर में बनाई जाती है। लेकिन आज यहां हम आपको मूंगफली से बनने वाली एक ऐसी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं जो पकौड़ों के स्वाद और दोगुना कर देगी।

x

ज्यादातर फ्राई खाने के आइटम जैसे- आलू के पकौड़े, मिक्स पकौड़े, प्याज के पकौड़, कॉर्न और पालक के पकौड़े इत्यादि खाते हैं। ऐसे में इन पकौड़ों के साथ हर दिए एक जैसी हरी चटनी ही घर में बनाई जाती है। लेकिन आज यहां हम आपको मूंगफली (Peanut) से बनने वाली एक ऐसी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं जो पकौड़ों के स्वाद और दोगुना कर देगी।
मूंगफली की चटनी (Peanut Chutney)बनाने के लिए सामग्री
1 कप - मूंगफली
2 चम्मच इमली का पल्प
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
5 चम्मच भुनी हुई चने की दाल
1- टमाटर लाल
1 चम्मच भुना जीरा
पानी
हरी धनिया कटी हुई
3- हरी मिर्च
विधि
सबसे पहले मूंगफली को तवे पर डालकर हल्की आंच पर 1 मिनट के लिए भून लें। जैसी ही मूंगफली पर हल्के-हल्के भूरे निशान आने लगें वैसे ही इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने का इंतजार करें। इसके बाद जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो इसे रगड़कर सारे छिलके अलग कर लें। अब 1 कटोरी में गर्म पानी में भिगोकर रख दें। 10 मिनट के बाद मूंगफली को पानी से निकालकर मिक्सी के बड़े वाले जार में डालें। अब इस जार में 2 चम्मच इमली का पल्प, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 5 चम्मच भुनी हुई चने की दाल, 1 टमाटर लाल, 1 चम्मच भुना जीरा, हरी धनिया कटी हुई और 3 हरी मिर्च डालें। अब मिक्सी को चलाएं और इसमें जरूरत के मुताबिक पानी भी मिलाते। रहें। पानी आप अपने हिसाब से मिला सकते हैं जैसी आप चटनी चाहते हैं। जब मूंगफली की चटनी पिस जाए तो इसे एक वर्तन में निकाल लें, आपकी टेस्टी चटनी तैयार है। इसे आप इफ्तार में पकौड़े के साथ सर्व कर सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
