Pratahkal-Bike Rider Death after colliding with bus
चित्तौड़गढ़ (प्रातःकाल संवाददाता) । सदर थाना क्षेत्र के निम्बाहेड़ा मार्ग पर रोडवेज बस में पीछे से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत (Death) हो गई। जानकारी के अनुसार जालमपुरा निवासी आशीष नायक पुत्र मिट्ठू लाल मंगलवार प्रातः चित्तौड़गढ़ नौकरी के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में सदर थाने के सामने एक रोडवेज बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने से वह मोटरसाइकिल को नियंत्रित नहीं कर सका और बस के पीछे टकरा गया। दुर्घटना में आशीष गम्भीर रुप से घायल हो गया, आसपास के लोगों ने उसे सांवलियाजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन, जालमपुरा सरपंच चरण सिंह जाट और कई ग्रामीण चिकित्सालय पहुंचे। सदर थाने की एएसआई सुभाष कुमारी ने बस चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Editorial

Editorial

Next Story