Pratahkal-Accused Arrested in Child Murder Case

डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता) । चौरासी थाना क्षेत्र में विगत 23 जून को पत्थरबाजों द्वारा किये गए पथराव में बाइक पर सवार 2 वर्षीय बालक की मौत (Death) के मामले में चौरासी थाना पुलिस ने एक अन्य अभियुक्ता को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इस मामले में पूर्व में भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक के पिता विक्रम पिता भरत परमार निवासी माण्डवा नवाधरा ने लिखित रिपोर्ट देकर बताया था कि वह विगत 23 जून को साला अजय की बारात से शाम को लौट रहे थे इस दौरान पोहरी खातुरात पीएचसी के पास युवकों ने पथराव कर दिया जिसमें उसके 2 वर्षीय बालक वरूण की मौत हो गई थी। मामले में थाना पुलिस द्वारा 6 आरोपी युवकों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था वही मंगलवार को चौरासी पुलिस ने एक अन्य अभियुक्ता पायल पुत्री हरीश डामोर निवासी पाड़ला मानारोत पुलिस थाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी अभियुक्ता से पूछताछ कर रही है।

Next Story