Pratahkal - Udaipur News Update - BJP Mahila Morcha siege of CM residence tomorrow
उदयपुर : बढ़ते महिला अत्याचारों (Female Atrocities) को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) 5 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। प्रदर्शन में महिला सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित पार्टी संगठन से जुड़ी पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। राज्यभर से करीब 20 हजार महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। उदयपुर से भी बडी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगी।
भाजपा कार्यालय (BJP Office) में पत्रकारों (Reporters) से बातचीत में पूर्व सभापति रजनी डांगी ने कहा कि गहलोत सरकार (Gehlot government) ने पिछले साढ़े 4 सालों में प्रदेश की महिलाओं, बहन, बेटियों, माताओं के प्रति लापरवाह नीतियां अपनाई है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर हैं। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। नाबालिग और छोटी-छोटी बच्चियों से रेप की घटनाएं आम बात हो गई है। राजस्थान
(Rajasthan)
में महिला अत्याचार चरम पर हो गया है। इसके बावजूद मंत्री गैर जिम्मेदाराना जवाब दे रहे हैं। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के विधायक जोहरी लाल मीणा के पुत्र का दुष्कर्म के मामले में एफआईआर में नाम के बावजूद पुलिस ने आरोपी नहीं माना और कोर्ट के आदेश से गिरफ्तार हुआ। बीकानेर के खाजूवाला की घटना आपके सामने हैं। कांग्रेस सरकार की निर्मम नीतियों के कारण आज प्रदेश की महिलाएं आक्रोशित है। सरकार फ्री बिजली की बात करती है, लेकिन जब महिला परिवार के साथ भोजन करने बैठती है तब ही बिजली बंद हो जाती है । किरण तांतेड ने बताया कि महिलाएं अपने साथ यह थाली नाद आंदोलन होगा, जिसमें महिला थाली बजाकर सरकार की नींद उडायेंगी। महिला मोर्चा संभाग प्रभारी संगीता चौहान ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। 5 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का राजस्थान की बहिन बेटियां घेराव करेगी। सुबह 11 बजे सरदार पटेल मार्ग जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय से आंदोलन शुरू होगा। इस मौके पर पार्षद रेखा ऊंटवाल ने कहा कि इस रैली में अहंकारी व निरंकुश असंवेदनशील गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का महिला मोर्चा संकल्प लेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी देहात जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि उदयपुर शहर एवं देहात से काफी संख्या में महिलाएं जयपुर जा रही हैं। इस दौरान संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी यशवंत मंडावरा, युवा मोर्चा आईटी सेल के जिला संयोजक मोहित सनाढ्य आदि उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story