✕
जब छात्रों से बोले विदेश मंत्री जयशंकर
By EditorialPublished on
केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार (Government) के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा (BJP) की विशाल जनसंपर्क यात्रा के तहत एनआईटी (NIT) दिल्ली (Delhi) के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि कोई भी देश प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं विकास को अपनाए बिना प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने छात्रों को स्थानीय और वैश्विक विकास को समझने की भी सलाह दी।

x

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार (Government) के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा (BJP) की विशाल जनसंपर्क यात्रा के तहत एनआईटी (NIT) दिल्ली (Delhi) के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि कोई भी देश प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं विकास को अपनाए बिना प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने छात्रों को स्थानीय और वैश्विक विकास को समझने की भी सलाह दी।
विदेश मंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों और खाद्यान्नों (Petroleum Products & Food Grains) की कीमतों पर कोविड महामारी (Covid Pandemic) और यूक्रेन युद्ध के प्रभावों का जिक्र करते हुए छात्रों को सलाह दी, वैश्वीकरण ने अंदर और बाहर के बीच की सीमाओं को तोड़ दिया है। ऐसे में आपको समझना पड़ेगा कि आपके आसपास क्या हो रहा है? बातचीत के दौरान जब एक छात्र ने जयशंकर से पूछा कि आपको कौन सा जीवन सबसे ज्यादा पसंद है- एक नौकरशाह का या एक मंत्री का ? इस पर मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सब को जवानी अच्छी लगती है। बता दें कि जयशंकर ने राजनयिक के रूप में भी काम किया है और वह कई देशों में भारत के राजदूत रहे हैं।
छात्रों से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में कई बदलाव हुए हैं। विदेश मंत्री ने पीएम मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा का हवाला देते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी की एक अलग छवि है, खासकर लोकतांत्रिक दुनिया में उनकी छवि एक वरिष्ठ अनुभवी और विश्वसनीय नेता के रूप में है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्र. म. मोदी के विचारों और फैसलों का प्रभाव है। जयशंकर ने कहा, अपनी विदेश यात्राओं में मोदी 149 करोड़ भारतीयों की ताकत और प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुनिया अब भारत और उसके युवाओं की ओर देख रही है। विदेश मंत्री ने भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण का केंद्र बनाने और एक राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन स्थापित करने की मोदी सरकार की पहल पर भी छात्रों के बीच प्रकाश डाला।

Editorial
Next Story
Related News
X
