✕
17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी बैठक
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को रोकने के लिए विपक्षी दल एकजुटता दिखाने में लगे हुए हैं। पटना (Patna) में विपक्षी एकता मोर्चा की पहली मीटिंग 23 जून को हो चुकी है। अब दूसरी मीटिंग की तारीख और जगह भी निर्धारित कर दी गई है। कांग्रेस (Congress) की ओर से सोमवार को घोषणा की गई कि विपक्षी दलों की अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू में होगी।

x

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) को रोकने के लिए विपक्षी दल एकजुटता दिखाने में लगे हुए हैं। पटना (Patna) में विपक्षी एकता मोर्चा की पहली मीटिंग 23 जून को हो चुकी है।
अब दूसरी मीटिंग की तारीख और जगह भी निर्धारित कर दी गई है। कांग्रेस (Congress) की ओर से सोमवार को घोषणा की गई कि विपक्षी दलों की अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू में होगी। महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उथल- पुथल के बाद अब इस बैठक को शिमला की बजाय कर्नाटक के बेंगलुरू में किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की और कहा कि हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने के अपने अटूट संकल्प पर कायम हैं। वेणुगोपाल ने एक ट्वीट में कहा कि पटना में बेहद सफल सर्व- विपक्ष बैठक के बाद, हम 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू (Bangalore) में अगली बैठक करेंगे। फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने के अपने अटूट संकल्प पर कायम हैं। और देश को आगे ले जाने के लिए एक साहसिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करें। इससे पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरू में होगी। कहा जा रहा है कि ये तारीखें कुछ राज्यों में विधानसभा सत्रों से टकरा रही हैं।
विपक्षी दलों (Opposition Parties) की ऐसी पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में ताजा घटनाक के बाद विपक्षी दलों ने इस बैठक को करना बेहद जरूरी माना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
