✕
मरीजों के पांव चूहों के कुतरने का मामला
By EditorialPublished on
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज (Dr SN Medical College) से संबद्ध माथुरादास माथुर हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग (Psychiatric department) में मरीजों के पांव चूहों द्वारा कुतरने के मामले में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक सुराना और हॉस्पिटल की कमेटी ने वार्ड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

x

जोधपुर : डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज (Dr SN Medical College) से संबद्ध माथुरादास माथुर हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग (Psychiatric department) में मरीजों के पांव चूहों द्वारा कुतरने के मामले में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक सुराना और हॉस्पिटल की कमेटी ने वार्ड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मरीज से भी बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही बरतने पर केयर टेकर को हटा दिया है। वार्ड प्रभारी को नोटिस दिया गया है। वहीं व्यवस्था सुधारने के लिए भी निर्देशित किया गया है। बता दें की एमडीएम हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग में एडमिट मरीज के पांव चूहों के कुतरे जाने का मामला सामने आया था। जबकि हॉस्पिटल में चूहों को कंट्रोल करने के लिए राजस्थान पेस्ट कंट्रोल एजेंसी को काम सौंपा गया है। इसके लिए उन्हें 27 हजार रुपए प्रतिमाह भी दिए जा रहे थे । अस्पताल की और से हॉस्पिटल के वार्ड में चूहे आने पर केयर टेकर को कहने के बावजूद गंभीरता नहीं बरती गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने बताया लापरवाही बरतने पर केयर टेकर को हटा दिया गया है। वार्ड को खाली करवा दिया गया है। वार्ड में नया केयर टेकर लगाया गया है। वार्ड प्रभारी को भी नोटिस दिया गया है। मनोचिकित्सा विभाग की कमियों को

Editorial
Next Story
Related News
X
