Pratahkal - Jodhapur News Update - The crowd in the city's temples, and ashrams on Guru Purnima
जोधपुर : शहर में आज गुरु पूर्णिमा (Gurupurnima) उत्साह से मनाई जा रही है। शहर के प्रमुख मंदिर (Mandir) और आश्रम (Ashram) में श्रद्धालुओं ने गुरु की पूजा कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही यह दौर जारी है। इसके चलते मंदिरों में भीड़ नजर आ रही है। गुरु और शिष्य के इस पावन पर्व पर शहर के अजनेश्वर आश्रम, दादा दरबार सिद्धनाथ, परमहंस किशनागिरी खरज आश्रम, मंडोर शंकर मठ, रामद्वारा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शिष्यों ने अपने गुरु के चरण अभिषेक कर उनका पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजनों का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया। शिष्यों ने गुरु को प्रणाम कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। वही कई युवाओं ने आश्रमों में जाकर गुरु बनाकर गुरु मंत्र भी लिया ।
सिद्धनाथ पीठ में नारायण स्वामी, नेपाली बाबा सहित तमाम गुरुजनों की समाधिओं पर फुल मंडली की गई और आरती हुई। इसी तरह से परमहंस किशन गिरी महाराज बलवंत गिरी महाराज की समाधि स्थल पर भी फूल मंडली की गई। यहां पर गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भजन संध्या भी हुई।
वहीं शहर के अजनेश्वर आश्रम में भक्तों शांतेश्वर जी महाराज का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में मन वचन कर्म से नमन किया।
रामद्वारा में संत रामप्रसाद महाराज का श्रद्धालुओं ने पूजन किया। वहीं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डिमांड को देखते हुए हजारे के फूल के दाम दोगुने हो चले हैं।
Editorial

Editorial

Next Story