Pratahkal - Jaipur News Update - Second phase of monsoon starts from the 6th in the state
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में 10 दिन तक भारी से अति भारी बारिश (Rain) होने की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले 5 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि राजस्थान में मानसून छा चुका है और अब दूसरे चरण का इंतजार किया जा रहा है। मानसून का दूसरा चरण 6 जुलाई से शुरू होगा, जो 15 जुलाई तक अच्छी बारिश दर्ज कराएगा। दूसरे चरण के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगे अति भारी भी हो सकता है। जबकि कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश से ही संतोष करना पड़ सकता है। जुलाई में मानसून प्रदेश में सभी जगह अच्छी बारिश दर्ज कराएगा।
किस दिन कहां बारिश
मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो 5 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होगा, लेकिन दूसरे चरण की मेहर छह जुलाई से बरसने लगेगी। 5 जुलाई को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में बारिश का इंतजार बना रहेगा। जबकि 6 जुलाई से मानसून का दूसरा चरण झूम के आएगा। इस दौरान अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर में अच्छी बारिश होगी। इसमें भी करौली, झालावाड़, सवाई माधोपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story