Pratahkal - Jaipur News Update - CM Gehlot praised Vasundhara Raje's plan
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के समय शुरू की गई पालनहार योजना की तारीफ करने के साथ विरोधियों पर तंज भी कसे गहलोत ने कहा- मेरी भावना अंतिम सांस तक प्रदेशवासियों की सेवा करने की है। गहलोत ने पालनहार योजना के 6 लाख लाभार्थियों के खातों में 88 करोड़ की धनराशि हस्तांतरण की है। इस मौके पर सीएम गहलोत ने लाभार्थियों से संवाद किया। आज राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 6 लाख लाभार्थियों के खातों में 88 करोड़ की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद किया। प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिले वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राज्यस्तरीय संवाद कार्यक्रम से जुड़ें।
वसुंधरा राजे ने योजना लागू की, मैंने इसको पकड़ लिया
सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे के समय शुरू की गई पालनहार योजना की तारीफ करने के साथ विरोधियों पर तंज भी कसे। सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मेरी भावना अंतिम सांस तक प्रदेशवासियों की सेवा करने की है। गहलोत ने कहा- कोई नहीं जानता था कि अनाथ बच्चों का भविष्य क्या होगा, उन बच्चों के लिए पालनहार योजना वसुंधरा राजे ने लागू की, लेकिन उन्होंने कोई पैसा नहीं बढ़ाया, एक बार लागू हो गया। मैंने इसको पकड़ लिया, मैं अच्छे काम पकड़ लेता हूं। हमारी स्कीम्स को वसुंधरा राजे ने सरकार बदलने पर बंद कर देती हैं जो नहीं करनी चाहिए था। चाहे मेट्रो थी, रिफाइनरी थी, बद्रीनाथ केदारनाथ हादसे में मृतकों के परिजनों को नौकरी का फैसला था, सबको बंद कर दिया। भाजपा की अप्रोच बहुत गलत है। गहलोत ने कहा- हमारी सरकार आती है तो भाजपा राज की स्कीम्स को बंद नहीं करती, हमारी सोच पॉजिटिव है। यह योजना वसुंधरा राजे की सरकार ने लागू की और हम इसे मजबूत कर रहे हैं। ईआरसीपी की योजना है 13 जिलों की, उसे हम बंद नहीं करके आगे बढ़ा रहे है। हमारी सरकार की अप्रोच निगेटिव नहीं पॉजिटिव है।
सरकार करती है आर्थिक सहायता
उल्लेखनीय है कि प्रदेश मेंअनाथ, देखरेख व संरक्षण की श्रेणी में आने वाले बालक और बालिकाओं के परिवार के अंदर ही समुचितदेखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसकेलिए पालनहार योजना संचालित है। योजना के तहत इन बच्चों का पालन- पोषण करने वाले व्यक्ति को बच्चों की शिक्षा, खाने-पीने और कपड़ों की व्यवस्था के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है।
गहलोत का शायराना अंदाज
जयपुर (Jaipur) के कार्यक्रम में बोलते हुए गहलोत शायराना मिजाज में भी दिखे। गहलोत ने कार्यक्रम में बोलते हुए एक शेर सुनाया। ना पूछो मेरी मंजिल कहां है, अभी तो सफर का इरादा किया है । न हारूंगा हौसला उम्र भर, यह मैंने किसी और से नहीं खुद से वादा किया है।

Editorial

Editorial

Next Story