Pratahkal - Entrainment News Update - Tiger and Disha have seen together again after a breakup
बॉलीवुड की जोड़ियों (Bollywood Couples) का अलग ही स्वैग होता है। इनकी फैन फॉलोइंग भी कमाल की होती है। बॉलीवुड में ऐसा ही एक कपल था टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patni) का । हाल में ही खबरें आईं कि लंबे रिलेशन के बाद इनका ब्रेकअप हो गया है, जिसके बाद से ही दोनों के फैंस काफी निराश थे, लेकिन अब इन फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं। एक बार फिर टाइगर और दिशा की जोड़ी साथ में नजर आई है। दोनों की तस्वीरें साथ में देख फैंस गदगद हो गए हैं और अपनी खुशी छिपाए नहीं छिपा पा रहे हैं। दरअसल, एक इवेंट में दोनों को साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर आग की तरह फैल गई। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का अफेयर फिर से शुरू हो गया है। इन तस्वीरों में दोनों काफी क्लोज नजर आए हैं। दोनों के साथ में बैठे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में टाइगर की बहन भी साथ नजर आ रही हैं। दोनों का अंदाज काफी कूल था। जहा टाइगर ने गॉगल्स के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, वहीं दिशा पाटनी ने व्हाइट जॉगर के साथ क्रॉप टॉप पहना था।
फैंस हुए एक्साइटेड
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के फैंस कह रहे हैं कि आखिर दोनों साथ हो ही गए। एक फैन ने लिखा, 'दोनों को साथ में देखकर अच्छा लग रहा है।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'दोनों मेरे फेवरेट हैं।' एक ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'दोनों के इंट्रेस्ट एक जैसे हैं, उछल-कूद वाले, ऐसे में साथ तो आना ही था।' वहीं कई लोगों का कहना है कि ब्रेकअप के बाद दोनों साथ में कंफर्टेबल नजर नहीं आ रहे। वैसे दोनों ने न कभी ब्रेकअप पर बात की न ही अपने अफेयर पर। दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। वैसे दिशा पाटनी टाइगर की मम्मी और बहन के भी काफी क्लोज हैं।
ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ हुए स्पॉट
बता दें, दोनों को एक साथ दिल्ली में इवेंट में स्पॉट किया गया। दोनों ही बतौर गेस्ट पहुंचे थे। ब्रेकअप के बाद दोनों को एक साथ पहली बार स्पॉट किया गया है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें दिशा पाटनी साउथ सुपरस्टार सूर्या संग फिल्म 'सूर्या 42' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' भी है। दिशा के साथ इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी नजर आएंगे। इसके अलावा टाइगर भी अक्षय कुमार के साथ 'छोटे मियां बड़े मियां' में नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
Editorial

Editorial

Next Story