Pratahkal-Maharashtra Politics-'Uddhav Thackeray and Raj Thackeray unite'
मुंबई (प्रा.सं.) । एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की बगावत के बाद महाराष्ट्र की सियासत (Maharashtra Politics) में अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और राज ठाकरे (Raj Thackeray) के पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में बालासाहेब ठाकरे को भी जगह दी गई है। पोस्टर के जरिए राज और उद्धव ठाकरे से एक साथ आने की अपील की गई है।
दरअसल, ये पोस्टर मुंबई के शिवसेना भवन के पास लगाया गया है। राज और उद्धव ठाकरे के इस पोस्टर को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता लक्ष्मण पाटिल ने लगवाया है। पोस्टर में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के कंधे पर हाथ रखे बालासाहेब ठाकरे
(Balasaheb Thackeray)
दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि 'महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत गंदगी हो गई है, अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे से यह अपील है कि दोनों साथ में आ जाओ, एक महाराष्ट्रीयन सैनिक आपके हाथ जोड़ रहा है।'
  • महाराष्ट्र की सियासत में हुआ बड़ा उलटफेर
बता दें कि महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार रविवार को अपने आठ साथियों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। अजीत को सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अजीत पवार का दावा है कि पार्टी के सभी विधायक उनके साथ हैं और वह पार्टी व उसके चुनाव चिह्न के साथ सरकार में शामिल हुए हैं
  • विधानसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र
हालांकि, अब एनसीपी ने बागी अजित पवार और 8 अन्य विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) को पत्र भेजा है। चुनाव आयोग को भेजे मेल में बताया गया है कि एनसीपी की बागडोर इस समय पार्टी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के पास है

Editorial

Editorial

Next Story