Pratahkal-Due to unknown reasons, the young man hanged himself
बेगू (प्रातः काल संवाददाता) । रविवार रात को एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।
थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले कमलेश पिता सत्यनारायण रेगर उम्र 22 साल ने रविवार रात को अपने घर में एक कमरे में अकेला सोया था युवक ने कमरे के अंदर कुंडी लगा दी। सवेरे जब परिवार जनों ने युवक को आवाज दी तो कमरे में किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई खिड़की से देखने पर युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ नजर आया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतारा मोर्चरी के अंदर रखवाया जहां पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक था युवक एकलौता पुत्र होकर अविवाहित था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
Next Story