✕
अलास्का जहाज यात्रा 28 : ब्रिटिशकाल की याद दिलाती गार्डन सिटी विक्टोरिया
By EditorialPublished on
20-8-16 को सुबह आरामी से उठे । जहाज की यात्रा का यह हमारा अन्तिम दिन था, अगले दिन वापस सियेटल पहुँचने वाले थे। सुबह ही रतनू कमरा खटखटा कर एक पैकेट दे गया। मैं समझा की जहाज वाले सभी यात्रियों को कोई गिफ्ट दे रहे हैं, मगर पेकेट तो एक ही था और यात्री हम दो थे। जरूर अन्दर कोई दो चीजें होंगी सोचते हुए बड़ी उत्सुकता से पेकेट खोला। अन्दर से शराब की बोतल निकली, यह वही बोतल थी जो जहाज पर चढ़ते समय जब्त कर ली गई थी। खोदा पहाड़ निकली चुहिया। मैंने बोतल राजा को थमा दी।

x


Editorial
Next Story
Related News
X
