✕
नई पीढ़ी तक संस्कृति व संस्कारों के संवहन करने की सख्त जरूरत : राज्यमंत्री चांदना
By EditorialPublished on
नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन (National Council for Promotion) ऑफ सिंधी लैंग्वेज (Sindhi Language) एवं विजन सिंधु चिल्ड्रन एकेडमी (Academy) द्वारा शहीद हेमू कालानी युवा मंच के सहयोग से कार्यक्रम गौरव गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी भाषा, संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहमदाबाद (Ahmedabad) से आए कलाकारों ने नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें सिंधी संस्कृति की अनूठी झलक दिखाई दी।

x

उदयपुर : नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन (National Council for Promotion) ऑफ सिंधी लैंग्वेज (Sindhi Language) एवं विजन सिंधु चिल्ड्रन एकेडमी (Academy) द्वारा शहीद हेमू कालानी युवा मंच के सहयोग से कार्यक्रम गौरव गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी भाषा, संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहमदाबाद (Ahmedabad) से आए कलाकारों ने नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें सिंधी संस्कृति की अनूठी झलक दिखाई दी। इसके साथ कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में खेल, कौशल, उद्यमिता एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ विधायक धर्मनारायण जोशी और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा भी मौजूद रहे। यहां राज्य मंत्री चांदना का कार्यक्रम में पहुंचते ही सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी, युवा मंच अध्यक्ष राजेश खत्री, दीपेश हेमनानी, विक्की राजपाल, पार्षद जयश्री असनानी, मुरली राजानी सहित समाजजनों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में 25 कलाकार विजन सिन्धु चिल्ड्रन एकेडमी, अहमदाबाद से आये और कुछ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से इसे समृद्ध की। वी.एस.सी.ए के सचिव हरीश ककवानी ने बताया कि सिंधी समाज के गौरव सुरेश आडवाणी कैंसर स्पेशलिस्ट पद्म भूषण, डॉक्टर कमलेश लुल्ला नासा अमेरिका में चीफ साइंटिस्ट, डॉक्टर इंदिरा हिंदुजा पहली टेस्ट ट्यूब बेबी मेकर, साधु टी एल वासवानी से सिखने की आज की नई युवा पीढ़ी को नृत्य व नाटक द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसमें मुख्य कलाकार निश्चित, चांदनी, मुक्ति भाटिया, डॉली, सीमा ऐसे कुछ आर्टिस्ट हैं और कुछ नृत्य के कुछ नाटक कलाकार हैं जिन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी और कार्यक्रम डायरेक्टर हरीश ककवानी थे।
खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधी समाज से संबंध वर्षों पुराने हैं, सिंधी समाज की मेहनत और दृढ़ निश्चय सलाम करने लायक है और उदयपुर सिंधी समाज के पदाधिकारियों से संपर्क बना रहता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में सिंधी भाषा का प्रचार आवश्यक है, सोशल मीडिया के इस दौर में हम संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, संस्कारों को नई पीढ़ी तक ले जाने की जरूरत है और हमें बुजुर्गों से मिली संस्कृति को कभी भूलना नहीं चाहिए। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने मंच से अपने भाषण में कहा कि सिंधी संस्कृति के संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित करना अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के समाजसेवी सामाजिक सरोकारों के कार्यों में निरंतर आगे रहते हैं जो अपने आप में आदर्श है। कार्यक्रम में समय निकाल कर उपस्थिति देने के लिए खेल राज्य मंत्री चांदना और मावली विधायक धर्मनारायण जोशी का आभार व्यक्त किया। विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि खेल मंत्री चांदना के प्रयासों से राज्य में खेलों को लेकर उत्साह बढ़ा है। संचालन दुर्गेश चंदवानी ने किया । जितेन्द्र कालरा, स्वरुप तुलसीजा, दिपेश हेमनानी, विजय वलेचा, राजेश लख्याणी, विनोद वाधवानी, अमित चुग, दिलीप छतवानी, गौरव हासिजा, हरीश भाटिया, विक्की राजपाल, कैलाश जेतवानी, ठाकुर, गोपाल वलवानी, अनिल सचदेव आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था सभांली।

Editorial
Next Story
Related News
X
