Pratahkal - Udaipur News Update -NCC's 10-day residential annual training camp concludes
उदयपुर : 2 राज आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी (NCC) नवानिया की ओर से आयोजित दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (Annual Training Camp) का समापन रविवार को विद्यापीठ विवि के एग्रीकल्चर महाविद्यालय (College of Agriculture) के कृषि भवन सभागार में केडेट्स द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर दी गई जमकर प्रस्तुतियों के साथ हुआ। शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रुप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, केम्प कमाण्डेंट कर्नल ई.एन. मनोज ने किया। कैम्प कमांडिंग (Camp Commanding) मनोज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 10 दिवसीय शिविर में राजस्थान के विभिन्न विद्यालय, विश्वविद्यालयों के 600 केडेट्स ने भाग लिया। योग, फायरिंग, मेप रिडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बेटल क्राफ्ट टेंट पिचिंग, हार्डफुल नेस ध्यान कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, क्वीज, हेडकॉलर, पशु प्रबंधन, वेपन टेउनिंग, प्रश्नोत्तरी, ड्रील, हेल्थ एण्ड हाईजिन, फायर सेफ्टी रोड सेफ्टी, पर्यावरण की जानकारी के साथ ही ब्लड डोनेशन भी केडेट्स द्वारा किया गया। सबसे अधिक 18 मेडल विद्यापीठ के केडेटस ने अपने नाम किए। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि जीवन में हमेशा उंची सोच रखे व अच्छा शक्ति अपार होनी चाहिए। जीवन में सकारात्मक दृष्टि से किसी व्यक्ति के भाव को देखते हुए यदि हम उसका सहयोग करते है तो उसका भी आगे चल कर अन्य के प्रति उसके भी भाव ऐसे ही होंगे। जीवन में हमेशा आगे बढ़ने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। संचालन उदिता गुप्ता, ओजस्विनी चौहान, पूर्वा माहेश्वरी ने किया जबकि आभार बी. एल. नागदा दिया। निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत आदि मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story