✕
इंडिया ग्लैम किड्स अवॉर्डस से नवाजे जाएंगे लिटिल अचीवर्स
By EditorialPublished on
अपनी कम उम्र के बावजूद देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने में सफल रहे चाइल्ड अचीवर्स को इण्डिया ग्लैम किड्स अवॉर्ड्स 2023 (India Glam Kids Awards 2023) से नवाजा जाएगा। पिंक कांसेप्ट्स, वैश्वी मल्टीवेंचर्स और नवशान्ति फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले इण्डिया ग्लैम किड्स अवॉर्ड्स के पोस्टर और ट्रॉफी का अनावरण वाइल्डरोज रिजॉर्ट एंड स्पा पुष्कर में किया गया।

x
जयपुर : अपनी कम उम्र के बावजूद देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने में सफल रहे चाइल्ड अचीवर्स को इण्डिया ग्लैम किड्स अवॉर्ड्स 2023 (India Glam Kids Awards 2023) से नवाजा जाएगा। पिंक कांसेप्ट्स, वैश्वी मल्टीवेंचर्स और नवशान्ति फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले इण्डिया ग्लैम किड्स अवॉर्ड्स के पोस्टर और ट्रॉफी का अनावरण वाइल्डरोज रिजॉर्ट एंड स्पा पुष्कर में किया गया। इस दौरान नवशान्ति फाउंडेशन के संस्थापक अमन वर्मा, वाइल्डरोज रिजॉर्ट्स के डायरेक्टर सूर्य जयपाल एवं तानिया जयपाल, एक्जीक्यूटिव शैफ अरुण चौहान, शीबा फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर शहजाद खान, डीजे विशाल चंदानी ने पोस्टर और ट्राफी लॉन्च की। वैश्वी मल्टीवेंचर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक कुमार ने इंडिया ग्लैम किड्स अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दिसंबर 2023 में होने वाली इंडिया ग्लैम किड्स अवॉर्ड्स सेरेमनी में 3 से 16 वर्ष आयु के उन बच्चों को नवाजा जाएगा जिन्होंने एक्टिंग, मॉडलिंग, सिंगिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मल्टीटास्किंग, बिजनेस और ग्लैमर वर्ल्ड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
