Pratahkal - News Update - Courtesy meeting with the Governor and Minister of Prisons and Home Guard of Uttar Pradesh
जयपुर : राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) से रविवार को राजभवन (Raj Bhavan) में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यभर में नर्सेज के धरने प्रदर्शन जारी
जयपुर में नर्सिंग शिक्षकों ने संभाली कमान, दिया तेरहवें दिन धरना
जयपुर : राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिती के प्रांतीय आह्वान पर वेतन विसंगति दूर करने, वर्तमान परिपेक्ष्य मे कैडर रिव्यू करने, ठेका प्रथा भर्ती पर रोक लगाने, नर्सिंग ट्यूटर एवम एएनएम संवर्ग के पदनाम परिर्वतन करने, उच्च योग्यताधारी नर्सेज को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने, संपूर्ण नर्सिंग शिक्षा को मेडिकल एजुकेशन विभाग मे लेने, स्वतन्त्र नर्सिंग निदेशालय की स्थापना करने, नर्सेज को दवाई लिखने का अधिकार देने, नर्सिंग छात्रों का स्टाई पेंड में वृद्धि करने जैसी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर तेरहवें दिन संपूर्ण प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों के साथ जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर धरने की कमान नर्सिंग शिक्षकों ने संभाली।
यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह शेखावत एवम राजेंद्र सिंह राना ने बताया कि आज का धरना जावेद अख्तर नक़वी, महेश शर्मा, संतराम, ओमप्रकाश मेघवाल, डा मीनामेसी, सुनीता धारीवाल के नेतृत्व में दिया गया। जिसमें नर्सिंग शिक्षकों द्वारा सयुक्त संघर्ष समिती द्वारा प्रशिक्षण संस्थानों मांग को प्रमुखता से रखने पर अभार व्यक्त किया गया। आज के धरने पर राजेन्द्र सिंह शेखावत, डा रणजीत बैरवा, अनिल चौहान, शायनी जोन, पूनम चौधरी, डा डेजी क्रिस्टोफर, कैलाश मीना, शिवराम वर्मा, सुभाष जांगिड़, इत्यादि के साथ बड़ी संख्या नर्सेज ने धरना दिया। धरने को ने सम्बोधित किया किया।


Editorial

Editorial

Next Story