✕
स्टार सिंबल वाला करेंसी नोट मिले तो घबराएं नहीं...
By EditorialPublished on
अगर आपको भी स्टार सिंबल (Star Symbol) वाला बैंक नोट (Bank Note) मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्टार सिंबल वाले नोट कानूनी रूप से वैध हैं। आरबीआइ (RBI) ने कहा कि स्टार सिंबल वाला बैंक नोट वैध है और इसे लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

x

मुंबई : अगर आपको भी स्टार सिंबल (Star Symbol) वाला बैंक नोट (Bank Note) मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्टार सिंबल वाले नोट कानूनी रूप से वैध हैं। आरबीआइ (RBI) ने कहा कि स्टार सिंबल वाला बैंक नोट वैध है और इसे लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं होना चाहिए। आरबीआइ ने बताया कि इन नोट्स के प्रीफिक्स और सीरियल नंबर के बीच में स्टार सिंबल को जोड़ा जाता है। दरअसल, यह इस बात की पहचान होती है कि यह नोट बदला गया है और उसके बाद उसी नंबर और प्रीफिक्स के साथ स्टार सिंबल जोड़कर फिर से छापा गया है। सोशल मीडिया पर स्टार सिंबल वाले बैंक नोटों की वैलिडिटी को लेकर खबरें चल रही थीं। इसके बाद आरबीआइ ने स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय बैंक (Central Bank) ने कहा कि स्टार सिंबल को बैंक नोटों के नंबर पैनल में शामिल किया गया है। ये वो नोट हैं जिन्हें खराब हो चुके नोटों के बदले में छापा जाता है। यानी खराब नोटों को फिर से छापने के लिए स्टार सीरीज सिस्टम को अपनाया गया है। स्टार सीरिज वाले ये नोट सामान्य नोट्स की तरह पूरी तरह मान्य हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
