Pratahkal - Jodhpur News Update - Young man caught giving exam instead of another
जोधपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (Rajasthan Public Service Commission Ajmer) द्वारा सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 (Senior Teacher Competitive Exam 2022) की परीक्षा में एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। शास्त्री नगर स्थित बाल शिक्षण समिति के परीक्षा केंद्र पर यह डमी परीक्षार्थी पकड़ा है।
एडीएम प्रथम शहर डॉ.भास्कर बिश्नोई ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द 21-0168 बाल शिक्षण समिति, शास्त्री नगर जोधपुर में एक डमी परीक्षार्थी पकड़ा गया, जिसे शास्त्री नगर पुलिस थाने को सौंपा गया है। रविवार को सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए प्रथम पारी में जोधपुर शहर के 95 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी द्वितीय पारी में 74 परीक्षा केन्द्र पर दोपहर 2.30 बजे से सायं 4-30 बजे तक आयोजित की गई। बिश्नोई ने बताया कि सामान्य ज्ञान ग्रुप- ए प्रथम पारी में कुल 29635 अभ्यर्थियों में से 8069 अभ्यर्थी उपस्थित (27.18त्त्र) तथा 21616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी द्वितीय पारी में कुल 23092 अभ्यर्थियों में से 7008 अभ्यर्थी उपस्थित ( 30.35 न ) तथा 16084 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । परीक्षा के निष्पक्ष एवं सफल सम्पादन के लिए 18 सतर्कता दल का एवं पेपर वितरण के लिए 30 उपसमन्वयक नियुक्त किए गए।
Editorial

Editorial

Next Story