✕
8 बस और 250 कारों में जाएंगे 2500 कार्यकर्ता... कुछ ट्रेन से भी पहुंचेंगे
By EditorialPublished on
राज्य सरकार (State Government) की जनविरोधी नीतियों और नाकामी (Anti-People Policies And Failure) के विरोध में एक अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित महाघेराव की तैयारियों को लेकर जोधपुर शहर भाजपा (BJP) की बैठक में समीक्षा की गई।

x

जोधपुर : राज्य सरकार (State Government) की जनविरोधी नीतियों और नाकामी (Anti-People Policies And Failure) के विरोध में एक अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित महाघेराव की तैयारियों को लेकर जोधपुर शहर भाजपा (BJP) की बैठक में समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई कि कौन कैसे जयपुर (Jaipur) पहुंचेगा। जयपुर पहुंचने के लिए 250 कारों और 8 बसों की व्यवस्था की गई है। कुछ कार्यकर्ता ट्रेन से भी पहुंचेंगे। जयपुर के लिए एक अगस्त को सुबह ही कार्यकर्ता कूच करेंगे। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान 'नहीं सहेगा राजस्थान' को लेकर जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अध्यक्षता में सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक अभियान के प्रभारी पुष्प जैन, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, अभियान के संयोजक, जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दमखम दिखाने का आह्वान : अभियान के जिला संयोजक पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा कि इस अभियान में भाजपा पदाधिकारी, मण्डल मोर्चा, बूथ, शक्ति केन्द्र एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शक्ति केन्द्रों पर प्रवास कर आम जन को अधिकाधिक संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया। राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता को आम जनता में प्रसार प्रचार किया जाए।
निशाने पर कांग्रेस : राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि इस निकम्मी राज्य सरकार को हटाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ मैदान में उतरना है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला असुरक्षा आदि विषयों के बारे में जानकारी दें।
बैठक में ये रहे मौजूद : बैठक में महापौर वनिता सेठ, संगीता सोलंकी, महेन्द्र मेघवाल, करणीसिंह खीची, राजेन्द्र पालीवाल, मनीष पुरोहित, पवन वैष्णव, अतुल भंसाली, शशिप्रकाश, भंवरलाल दैया, नरेश सुराणा व इन्द्रा राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
