✕
राजस्थान ब्रजभाषा काव्य महागोष्ठी का आयोजन
By EditorialPublished on
राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी (Rajasthan Brajbhasha Academy) के तत्वावधान में रविवार को झालाना स्थित अकादमी संकुल परिसर में काव्य महागोष्ठी (Poetry Festival) का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कवियों एवं साहित्यकारों ने ब्रजभाषा की रचनाओं पर आधारित काव्य पाठ किया।

x

जयपुर : राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी (Rajasthan Brajbhasha Academy) के तत्वावधान में रविवार को झालाना स्थित अकादमी संकुल परिसर में काव्य महागोष्ठी (Poetry Festival) का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कवियों एवं साहित्यकारों ने ब्रजभाषा की रचनाओं पर आधारित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम (Program) का शुभारंभ वरिष्ठ गीतकार वरुण चतुर्वेदी द्वारा ब्रज वंदना से किया गया। इस अवसर पर ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार बी. के. गौड़, विट्ठल पारीक, गोपीनाथ गोपेश, हरिश्चंद्र हरी कि परिचौ पोथी का भी विमोचन किया गया। अकादमी के सचिव गोपाल लाल गुप्ता ने अकादमी द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती बिनाका जैश मालू तथा विशेषाधिकारी (मुख्यमंत्री) फारूक अफरीदी उपथित थे ।
Next Story
Related News
X

